Bhagalpur News: अररिया: 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट शहर के मार्केटिंग यार्ड स्थित ओम नगर वार्ड संख्या आठ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पेड़ की टहनियां छांटने के दौरान 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस और आपातकालीन सेवा डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
चारे के लिए टहनी काटते समय हुआ हादसा: घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय महिलाओं ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.