भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत शनिवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा की ओर से तीन किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत आयोजित हुआ। कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार द्वितीय कमान अधिकारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस दौड़ में अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लोगों को नियमित व्यायाम करने, शारीरिक फिटनेस बनाए रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य 'फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज' के संदेश के माध्यम से कार्मिकों और आम लोगों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, स्व...