भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: अररिया, संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को मुख्य प्रशासनिक समारोह जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्य समारोह के दौरान जिला प्रभारी मंत्री सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद सुबह 09:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्य समारोह के दौरान सलामी गारद के निरीक्षण के बाद सुबह 08:55 बजे सबसे पहले राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन होगा, फिर 09:00 बजे प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्रगान होगा। झंडोत्तोलन और प्रभारी मंत्री के संबोधन के बाद 09:20 बजे पुरस्कार वितरण, 09:35 बजे राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन और 09:40 बजे राष्ट्रगान के बाद 09:45 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम में मुख...