भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट डीएम विनोद दूहन के नेतृत्व में जन शिकायतों के सरल, सुलभ एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से जिले के सभी पंचायतों में नियमित रूप से पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को चिह्नित 12 पंचायतों के साथ-साथ सभी नगर परिषद/पंचायत के चिह्नित 11 वार्डों में सहयोग शिविर आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभु कुमार रजक ने बताया कि सहयोग शिविर के सफल आयोजन के लिए पंचायतवार एवं सभी नगर परिषद/पंचायत के चिह्नित 11 वार्डों में स्थल का चयन कर वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पूर्व में ही गई है। विदित हो कि सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किया जाता है। डीएम द्वारा...