भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार की शाम शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों के समक्ष वर्तमान समय में उत्पन्न चुनौतियों, शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका एवं दायित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज के निर्माण, संस्कार एवं राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बदलते समय और नई चुनौतियों के बीच शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ करना होगा। यह भी पढ़ें- Araria News: समाज निर्माण, संस्कार एवं राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में ...