Bhagalpur News: अररिया: शांति और सद्भाव का संदेश लेकर स्कॉउट-गाइड ने आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता
भागलपुर, सितम्बर 21 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर सोमवार को बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड की फारबिसगंज अनुमंडल इकाई की ओर से स्थानीय प्लस-टू ली एकेडमी खेल मैदान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अगुवाई संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने की। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का थीम 'शांति में निवेश करें-सभी के लिए, हर जगह, हर दिन' है। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति और सद्भाव कायम करने के लिए लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा। हिंसा के बजाय आपसी संवाद और सहयोग से समस्याओं का समाधान करना ही शांति का मार्ग है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में 'मैसेंजर ऑफ पीस' प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.