भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। शनिवार की देर रात गुप्त सूचना पर फारबिसगंज थाना पुलिस ने कॉलेज चौक से एक युवक को विदेशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एंड्रॉयड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान ट्रेनिंग स्कूल चौक वार्ड संख्या-20 निवासी प्रमोद कुमार वर्मा के बेटे अक्षय कुमार वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में कुछ अपराधियों द्वारा हथियार के साथ आपराधिक घटना की योजना बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। शनिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि पटेल चौक के आसपास कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कॉलेज चौक स्थित चिह्नित ठिकानों की घेराबंदी कर छापेमार...