Bhagalpur News: अररिया: वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल: पार्षद ने घर-घर बांटे दो-दो डस्टबिन
भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या सात को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से वार्ड पार्षद श्याम कुमार मंडल ने 'पार्षद आपके द्वार' अभियान के तहत गुरुवार को घर-घर डस्टबिन वितरण की पहल की। इसके तहत वार्ड के 19 टोलों में परिवारों के बीच गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए दो-दो डस्टबिन वितरित किए। साथ ही लोगों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। पार्षद श्याम कुमार मंडल ने बताया कि वार्ड संख्या सात का क्षेत्र काफी बड़ा है,इसमें हृदयपुर,चौहान टोला, पासवान टोला, बुआरीबाद और जयप्रकाश नगर सहित 19 टोले शामिल हैं। बड़े क्षेत्र में डस्टबिन वितरण के दौरान कुछ कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन वार्ड को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा।उन्होंने लोगों से अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.