Bhagalpur News: अररिया: रामकिंकर उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया नमन
भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज के सायरानगर स्थित शिव मंदिर में रविवार को प्रसिद्ध रामकथा वाचक, मानस मर्मज्ञ एवं साहित्यकार पं. रामकिंकर उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। समाजसेवी पं. अमरनाथ झा के सानिध्य में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पं. अमरनाथ झा ने कहा कि पं. रामकिंकर उपाध्याय का जन्म एक नवंबर 1924 को जबलपुर में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जबलपुर तथा उच्च शिक्षा काशी में हुई। महज 20 वर्ष की आयु में गोस्वामी तुलसीदास के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने अपना जीवन रामकथा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। रामकथा और रामचरितमानस पर उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकों की रचना की। रामायण की गहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.