Bhagalpur News: अररिया: रानीगंज बाजार में चला अतिक्रमण पर बुलडोजर
भागलपुर, अगस्त 16 -- Bhagalpur News: अररिया से रोशन रानीगंज बाजार में रविवार को अतिक्रमण पर नगर पंचायत प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। रानीगंज काली मंदिर चौक अतिक्रमण हटाने का काम शुरु किया गया। रानीगंज काली मंदिर चौक पर फलों के सभी ठेले हटाये गए। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार और रानीगंज पुलिस अतिक्रमण हटाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को देख रहे थे। रानीगंज रेफ़रल अस्पताल के समीप लगे चाय पान की दुकानों को हटवाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान रानीगंज बाजार में अफरातफरी मची रही। कुछेक दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया। लेकिन बोल्डोजर चलते ही दुकानदार खुद अपनी अपनी दुकानों को हटाते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.