भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: अररिया से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसा डाकबंगला चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा हांसा शाखा से साल 2023 -24 में फर्जी आयकर रिटर्न सहित अन्य दस्तावेज के जरिये 46 लोगों द्वारा करीब एक करोड़ का लोन लेने का मामला सामने आया है। यह लोन रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसा, गितवास, खरहट, नंदकार, परमानंदपुर आदि गांव के लोगों द्वारा लिया गया है। इस मामले को लेकर हांसा शाखा प्रबंधक ने रानीगंज थाना में इन 46 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में फर्जी आयकर रिटर्न व अन्य दस्तावेज देकर गुमराह करने का आरोप है। जिन 46 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें अधिकांश लोगों ने एक लाख 99 हजार रुपये का लोन लिए हैं। इस मामले को लेकर हांसा बीओबी शाखा प्रभारी ने रानीगंज थाना में दर्ज...