भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन की कथित उदासीनता के कारण फारबिसगंज शहर की मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों पर इन दिनों कूड़ा-कचरा का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह सड़क किनारे जमा गंदगी के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कूड़े के कारण आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है और लोगों को दुर्गंध से परेशान होना पड़ रहा है। शहर के सदर रोड, छुआपट्टी, एसके रोड, सुभाष चौक,आरबी लेन, अस्पताल रोड, बाजार समिति रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर सड़क किनारे कूड़े का जमाव देखा जा रहा है। कई जगहों पर कूड़ा कई दिनों से पड़ा रहने के कारण धीरे-धीरे सड़ने लगा है। इससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ...