Bhagalpur News: अररिया: मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में मिठाइयों, दूध, मावा, पनीर और घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को लेकर 'हिन्दुस्तान' में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर अब दिखने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद अनुमंडल प्रशासन हरकत में आया है। गुरुवार की अपराह्न अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी एवं अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी राज किशोर कुमार ने संयुक्त रूप से भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों और कारखानों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई खाद्य पदार्थों और मिठाइयों के नमूने एकत्रित किए गए, जिन्हें गुणवत्ता की जांच के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दुमका में नहीं है खाद्य पदार्थों में मिलावट की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.