Bhagalpur News: अररिया: मानिकपुर में 52 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर के बालुआही धार के समीप एसएसबी और फुलकाहा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर 52 किलो गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की। मौके का फायदा उठाकर तस्कर फरार होने में सफल रहा। बरामद गांजा को जब्त कर फुलकाहा थाना लाया गया। जहां आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बरामद गांजा के मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौके से फरार तस्कर की पहचान करने के लिए पुलिस जांच-कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : मानिकपुर में 52 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.