भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत के भोड़हा गांव स्थित मां लक्ष्मी मंदिर में 25 अक्टूबर को होने वाली मां लक्ष्मी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को पूजा अर्चना और राम चरित मानस पाठ कर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। गाजे बाजे के साथ लक्ष्मी मंदिर से निकली लाल और पीले परिधानों में सजी सैकडों की संख्या में महिलाओं व कुमारी कन्या विभिन्न टोला होते हुए भलुआ नदी पहुंची। पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर सोनापुर होते हुए पुन: मां लक्ष्मी मंदिर पहुंची। इसके बाद दोपहर में भव्य रथ पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान जयकारे भी लगाए गाए।ग्रामीणों ने बताया कि 24 अक्टूबर को मूर्ति अधिवास और अनुष्ठान, 25 अक्टूबर को मां ल...