भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: अररिया से फलैन्द्र की रिपोर्ट शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया की ओर से शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई।समारोह की अध्यक्षता परिषद के नगर मंत्री जितेंद्र प्रियांशु ने की। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्णिया विश्वविद्यालय की सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह ने राधाकृष्णन के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया । समारोह को संबोधित करते हुए एमपी सिंह ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् ,महान दार्शनिक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और देश की युवाओं के लिए समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिक्षक सर्वत्र...