Bhagalpur News: अररिया: बाल विवाह और बाल तस्करी मुक्त अररिया बनाने का लिया संकल्प
भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अंजनी गौतम अररिया जिले को बच्चों के लिए सुरक्षित, संरक्षित और शोषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश पासवान ने की, जबकि मंच का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। जिला प्रशासन अररिया एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन तथा जागरण कल्याण भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक में बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल यौन शोषण एवं बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अभियान को भारत सरकार, बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास निगम का भी सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.