भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज-अररिया मार्ग एनएच 337 ई पर नारायणपुर गांव के समीप मंगलवार की देर शाम ऑटो और बाइक की आमने सामने टक्कर में दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में बाइक सवार युवक फारबिसगंज प्रखंड के जोखरन गांव निवासी शिव कुमार मंडल का करीब 18 साल का बेटा उदय कुमार मंडल था। जबकि दूसरा मृतक ऑटो चालक बौसीं थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत के वार्ड संख्या एक सकरेली गांव निवासी महताब आलम उम्र 44 वर्ष पिता मोहम्मद रफीक था। मृतक उदय मंडल बचपन से ही रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खरहट पंचायत के वार्ड 11 नंदकार गांव में रहता था। घटना को लेकर मृतक उदय मंडल के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को वह एक बाइक से गांव के ही अवधेश कुमार और विशाल कुमार के साथ मेला देखने के लिए अररिया जा रहा था। इसी...