भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुर्केली गांव में शुक्रवार शाम बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला बीबी नजली तुर्कली की रहने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...