Bhagalpur News: अररिया: प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद विवाहिता की हत्या, नहर किनारे दफनाया शव
भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: अररिया से फलैन्द्र की रिपोर्ट सिमराहा थाना क्षेत्र के कुरवा लक्ष्मीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-09 में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को नहर किनारे जमीन में दफनाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के तीनमाइल भंगही निवासी रामचंद्र ऋषिदेव की पुत्री राजमणि कुमारी के रूप में हुई है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसने कुरवा लक्ष्मीपुर निवासी उपेंद्र ऋषिदेव के पुत्र शंकर ऋषिदेव के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका के भाई विपिन ऋषिदेव ने अपने जीजा समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया है। मामले में दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की बात भी सामने आई है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप मृतका के भाई विपिन ऋषिदेव ने सिमराहा थाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.