भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में चार व्यक्ति सर्पदंश का शिकार हो गये। सर्पदंश के शिकार सन्नू मंडल,साकिन महेन्द्रपुर व धपड़ी गांव का आयुष कुमार के अलावा मंजर आलम साकिन डेहटी दक्षिण व कंचनपुर गांव की रंजना देवी शामिल हैं। दोनों पीड़ितों का ईलाज पीएचसी पलासी में किया गया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. जहांगीर ने बताया कि चारो फिलहाल खतरे से बाहर है। सभी को छुट्टी दे दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...