Bhagalpur News: अररिया: पलासी के कुम्हिया गांव में तेंदुआ घुसने की खबर से हड़कंप
भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: पलासी, अररिया से फुलेंद्र मल्लिक की रिपोर्ट शनिवार शाम पलासी थाना क्षेत्र के कुम्हिया वार्ड नंबर-6 में एक तेंदुआ घुसने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर शनिवार देर रात पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
पुलिस की जांच देर रात होने के कारण बांस की झाड़ियों और धान के खेतों में खोजबीन करने में टीम को परेशानी हुई। इसके बाद टीम रात में वापस लौट गई। इस दौरान ग्रामीण रातभर रतजगा करते रहे। रविवार दोपहर पुलिस और वन विभाग की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में जांच की। लेकिन रविवार देर शाम तक वन विभाग की टीम को तेंदुआ नजर नहीं आई। ग्रामीणों का कहना था कि तेंदुए जैसे जानवर को बांस की झाड़ी से निकलकर भागते हुए देखा गया। मौके पर मिले संभावित पंजों के निशान समेत अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.