Bhagalpur News: अररिया: पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट परवाहा पंचायत के घीवहा गांव में शनिवार को पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब, फारबिसगंज के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाप्रेमी एवं आदर्श शिक्षक हुकुमलाल यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास के संबोधन से हुई। उन्होंने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के कारणों एवं उसके दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: पौधरोपण कर महापौर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशकार्यक्रम की महत्ता क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी ने कविता पाठ एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.