भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: अररिया से शैलेश ओझा अररिया प्रखंड के ग्राम पंचायत राज कमलदाहा में रविवार को पंचायत विकास दिवस-सह-ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जाएगा। यह आयोजन मनरेगा भवन, पंचायत कार्यालय में किया गया। पंचायत विकास दिवस-सह-ग्राम सभा का उद्घाटन डीएम बिनोद दूहन ने किया।पंचायत विकास दिवस में मुख्य एजेंडा "सामाजिक रूप से सुरक्षित एवं न्यायसंगत पंचायत" रखा गया। इसमें पंचायत के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी। सामाजिक सुरक्षा, जनकल्याण, विकास योजनाओं और ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतों से संबंधित मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।सबसे पहले पंचायत की मुखिया नुजहत परवीन ने डीएम को पौधा देकर पर्यावरण का संदेश दिया।मुखिया प्रतिनिधि मासुम अंजर ने पंचायत क्षेत्र में संचालित और प्रस्तावित विकास योजनाओं...