Bhagalpur News: अररिया: नेत्रदान का संकल्प निभाने वाले स्व. अर्जुन गोयल के परिवार को किया सम्मानित
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय पदाधिकारियों के फारबिसगंज शाखा दौरे के अवसर पर नेत्रदान जैसे महादान के लिए शाखा की सदस्या कृष्णा गोयल के स्व. ससुर अर्जुन लाल गोयल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को सम्मानित किया गया। स्व. अर्जुन लाल गोयल ने अपने जीवनकाल में नेत्रदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के बाद परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई। इस पुनीत एवं प्रेरणादायी कार्य के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से सम्मान-पत्र प्रदान किया गया। कृष्णा गोयल की अनुपस्थिति में यह सम्मान उनकी ओर से संस्था को प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर बुजुर्ग दंपती ने पेश की मानव सेवा की मिसाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.