Bhagalpur News: अररिया: नेत्रदान कर तीन लोगों के जीवन में बिखेरा उजाला, परिजन हुए सम्मानित
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: अररिया ये फलैन्द्र की रिपोर्ट फारबिसगंज के प्रसिद्ध कारोबारी 85 वर्षीय स्व. गौरीशंकर भगत के निधन के बाद परिजनों द्वारा कराए गए सफल नेत्रदान को लेकर दधीचि देहदान समिति एवं तेरापंथ युवक परिषद चक्षुदान समिति की ओर से उनके आवास पर श्रद्धांजलि सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्व. भगत के कॉर्निया से तीन लोगों के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद के बीच समिति ने परिजनों के प्रति आभार जताया।
श्रद्धांजलि और परिजनों का सम्मान दधीचि देहदान समिति के जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्व. भगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद समिति की ओर से जारी आभार पत्र का वाचन किया गया। मौके पर स्व. भगत के पुत्र विकास भगत, नितिन भगत, पुत्रवधू निधि भगत एवं रीता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.