Bhagalpur News: अररिया: नूना नदी के जल मार्ग से भारतीय क्षेत्र ला रहे 1410 बोतल नेपाली शराब जब्त
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: सिकटी, एक संवाददाता सिकटी पुलिस ने एक बड़ी कारवाई करते हुए नेपाली नदी नूना के जलमार्ग से भारतीय क्षेत्र ला रहे नेपाली शराब के बडे खेप को जब्त करते हुए तस्कर के मंसूबे पर पानी फेर दिया। सिकटी थाना पुलिस ने पड़रिया नूना नदी के किनारे रात्रि गस्ती के दौरान जल बहाव के रास्ते ला रहे 10 प्लास्टिक बोरी मे रखा 1410 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। सभी शराब बोतल 300 एम एल की थी जिसकी कुल मात्रा 441 लीटर बतायी गई है। सिकटी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष रात्रि गश्ती के दौरान की गई। पड़रिया नूना नदी के समीप गश्ती के दौरान कुछ लोगों की हलचल सुनाई दी। गश्ती में शामिल पुलिस बल नूना नदी के किनारे सघन जांच शुरू की। उसी दौरान एक लंबी रस्सी पानी के बहाव के साथ बहता हुआ दिखा। जिसके सहारे सभी बोरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.