Bhagalpur News: अररिया: नहाने गये 17 वर्षीय किशोर की पोखर में डूबने से मौत, मचा कोहराम
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट शनिवार की दोपहर सिकटी प्रखंड के कौआकोह वार्ड संख्या चार में पोखर में डूबने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक शंकर कुमार कौआकोह निवासी विनोद सरदार का बेटा था। घटना के बाद परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर शंकर कुमार अपने तीन चार दोस्तों के साथ घर के बगल स्थित पोखर में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों द्वारा हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे और काफी मशक्कत के बाद युवक को पोखर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी । घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता-पिता सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.