Bhagalpur News: अररिया: नरपतगंज के पथराहा में 205 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: नरपतगंज, अररिया से नंद किशोर भगत नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पथराहा में एसएसबी जवानों ने पथराहा बॉर्डर के समीप छापेमारी अभियान चलाकर 205 किलो गांजा जप्त करने में सफलता हासिल की हालांकि मौके से गांजा तस्कर भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी अनुसार बॉर्डर के रास्ते गांजा तस्करी के सूचना पर एसएसबी एसएसबी जवान पथराहा गांव जटवारा सीमा स्तंभ संख्या 190/6 के नजदीक 205 किलो गांजा बरामद कर एसएसबी कैम्प लाया। वही तस्कर भागने में सफल रहे जब्त गांजा को आवश्यक जांच पड़ताल के बाद फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर प्रथमिकी दर्ज कराया मामले को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.