भागलपुर, नवम्बर 28 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट अररिया-बहादुरगंज फोरलेन मार्ग स्थित शुक्रवार शाम एक पेट्रोल पंप पर रसीद मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोकीहाट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों में जख्मी युवक की प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में युवक का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक गुफरान बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...