Bhagalpur News: अररिया: दिघली गांव में मारपीट व छिनतई, सात पर मामला दर्ज
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के करोड़ दिघली गांव निवासी संजीदा खातून ने अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। नामजदों में जाफर, रिजवान, सिरवान, रईस, आरिफ आदि शामिल हैं। घटना बीते 29 जून की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण पंचायती करना बताया गया है। दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि बीते 29 जून को पूर्वाह्न में अपने बेटे को खोजते हुए मायके के समीप चली गयी। इसी दौरान इन लोगों ने अपशब्द का प्रयोग करने लगे, मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जानलेवा प्रहार कर जख्मी कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया। साथ ही बचाने आये स्वजनों के साथ भी मारपीट की।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.