भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट कुर्साकांटा पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्रि नेपाल से ला रहे तस्करी के छह मवेशी जब्त किया है। हालांकि मवेशी तस्कर भागने में सफल रहा है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि दो तीन लोग मवेशी लेकर नेपाल से कुर्साकांटा की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर हत्ता चौक कुर्साकांटा पहुंचा। इस दौरान कुछ लोगों को नेपाल की और से मवेशी लेकर आते देखा। पुलिस गाड़ी पर नजर पड़ते ही मवेशी तस्कर रात का अंधेरा का लाभ लेते हुए भागने में सफल रहा। जब्त सभी छह मवेशियों का मेडिकल करा कर कुआड़ी स्थित अड़गड़ा में रखा गया है। थानेदार ने बताया कि अज्ञात तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...