Bhagalpur News: अररिया: डॉक्टर का पता पूछने के बहाने महिला से लूटपाट, बदमाश फरार
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर के रिहायशी इलाके आरबी लेन स्थित तेरापंथ भवन के समीप मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने डॉक्टर का पता पूछने के बहाने एक महिला को घेरकर उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान महिला से जेवरात व नकदी लूट लिए गये। घटना के बाद चारों बदमाश सदर रोड, स्टेशन चौक और पटेल चौक की ओर फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान समता भवन गली निवासी कारोबारी शांति लाल धनावत की पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है। महिला के अनुसार लूटे गए जेवरात व नकदी की कुल कीमत करीब 1.10 लाख रुपये हैं। सुबह-सुबह रिहायशी इलाके में हुई इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया。
घटना का विवरण घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.