Bhagalpur News: अररिया: ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन तार हटाने की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: बथनाहा, एक संवाददाता। पिपरा के झोखरन वार्ड संख्या 4 स्थित एक धार्मिक स्थल के आसपास लगे ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन बिजली तार को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल के आसपास हमेशा लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे हाईटेंशन तार और ट्रांसफार्मर के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।प्रदर्शन का नेतृत्व बथनाहा के सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम ने किया। उन्होंने बिजली विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन तार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की। लोगों ने कहा कि विभाग को इस गंभीर समस्या का अभिलंब समाधान करना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : ट्रांसफार्मर व हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.