Bhagalpur News: अररिया: जोगबनी में 89 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद बाइक जब्त
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जोगबनी की विशेष गश्ती टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए नेताजी चौक के समीप प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 179/2 के पास भारत की ओर करीब एक किलोमीटर अंदर की गई। कार्रवाई के दौरान कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड युक्त 100-100 मिलीलीटर के 89 बोतल कफ सिरप तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। बरामद सामग्री भारत से भारत की ओर ले जाई जा रही थी। एसएसबी ने जब्त कफ सिरप और मोटरसाइकिल को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना को सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- अररिया: जोगबनी एसएसबी-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 288 किलो विदेशी सेब जब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.