Bhagalpur News: अररिया: जोगबनी में बाइक सवार से 5.06 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: जोगबनी, अररिया से फुलेंद्र मल्लिक जोगबनी थाना पुलिस ने बीती रात भारत-नेपाल सीमा से सटे टिकुलिया मार्ग पर जांच के दौरान एक बाइक सवार के पास से पांच ग्राम 6 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली । पुलिस के अनुसार टिकुलिया मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के दरहिया निवासी श्रवण यादव के रूप में हुई है। अपर थानाध्यक्ष विष्णुकांत ने बताया कि बाइक जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.