भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट जोकीहाट नगर पंचायत क्षेत्र में बिना मान्यता और नियमों के विरुद्ध चल रहे अमान्य निजी नर्सिंग होम तथा पैथोलॉजिकल जांच केंद्रों पर प्रशासन ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। कई संदिग्ध संचालकों पर गाज गिरने की पूरी संभावना है, जिससे अमान्य नर्सिंग होम व जांच सेंटर चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। ताजा मामला नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित एक नर्सिंग होम से जुड़ा हुआ है। इस नर्सिंग होम के संचालक पर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड संचालन और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियां चलाने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया है और इसकी जांच के लिए एक विशेष मेडिकल टीम का गठन कर दिया गया है। दरअसल नगर पंचायत क्षेत्र की ही एक महिला ने बिहार सरक...