Bhagalpur News: अररिया: जैन समाज का आध्यात्मिक एवं आत्मशुद्धि का महापर्व पर्यूषण शुरू
भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ जैन समाज के आध्यात्मिक एवं आत्मशुद्धि का महापर्व पर्यूषण शुरू हुआ। पर्यूषण पर्व के प्रथम दिन सोमवार को खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में उपासकद्वय मनीष जैन एवं भूपेंद्र बरड़िया के सान्निध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया और संयम, तप एवं साधना का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपासकद्वय ने खाद्य संयम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विशेष उपवास, आयंबिल एवं एकासन जैसे तप की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हितकर, मितकर और ऋतुकर आहार शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ एवं संयमित रखने में सहायक होता है। यह भी पढ़ें- खाद्य संयम दिवस के साथ शुरू हुआ पर्युषण महापर्व, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.