भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: अररिया, वरीय संवाददाता। पटना में आयोजित ऑल बिहार चेस एसोसिएशन (एबीसीए) की वार्षिक आमसभा में अररिया चेस एकेडमी की भी भागीदारी रही। अररिया की ओर से सचिव रवि प्रकाश एवं भानु प्रकाश आमसभा सह बैठक में शामिल हुए। बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों से आए शतरंज संघों एवं चेस एकेडमी के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शतरंज जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राज्य में शतरंज के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल को अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

शतरंज के विकास पर चर्चा पटना से अररिया लौटे रवि प्रकाश एवं भानु प्रकाश ने बताया कि बैठक में ऑल बिहार चेस एसोसिएशन की ओर से भविष्य में एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई, ...