Bhagalpur News: अररिया: जर्जर सड़क व धंसे पुल से ग्रामीणों में आक्रोश
भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: पतरघट से पुलेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के पतरघट मिल्लतनगर से लक्ष्मीपुर होते तिलाठी जाने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क का जीर्णोद्धार कार्य समय पर पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। शनिवार को लक्ष्मीपुर बजरंगबली मंदिर के समीप ग्रामीणों ने जर्जर सड़क और धंसे पुल को लेकर आक्रोश जताया। उनका कहना है कि करीब दस वर्ष पहले बनी सड़क पिछले सात वर्षों से बदहाल है और मरम्मत तक नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मनटनमा टोला से तिलाठी तक 368.67 लाख रुपये की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण का शिलापट्ट लगाया गया था। कार्य 18 मई 2026 तक पूरा होना था, लेकिन अब तक अधूरा है। रहीम टोला के पास पुल के बीच सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.