Bhagalpur News: अररिया: जमीन हड़पने की नीयत से धोखाधड़ी कर बनाया अवैध कागजात, मामला दर्ज
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के ककोड़वा गांव निवासी मु कासिम ने जमीन हड़पने की नीयत से धोखाधड़ी कर अवैध कागजात बनाने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में 19 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजदों में मटियाटोल के राजकुमार विश्वास, अशोक विश्वास, अर्जुन विश्वास, अरूण विश्वास, कुंदन विश्वास आदि शामिल हैं। कासिम ने बताया कि उनके पिता शेख फुलाई के नाम से खाता नम्बर 1505 व खेसरा नम्बर 4627 में 44 डिसमिल, मौजा डेहटी में खतियान बना है। इस पर लगान रसीद कटाकर हमलोग जोत आबाद करते आ रहे हैं। इसी मामले में मटियाटोल गांव के राजकुमार विश्वास अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जालसाजी तथा धोखाधड़ी कर एक केवाला बना लिया। जिसमें खाता नम्बर 216 व खेसरा नम्बर 4627 है। जबकि 4627 खेसरा 1505 खाता का है। सूचक ने आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.