भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट अररिया। एक संवाददाता। अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आरएस वार्ड संख्या दो में घरेलू काम करने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति को विषैला सर्प ने डस लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सर्पदंश व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। सर्पदंश व्यक्ति अररिया आरएस वार्ड संख्या दो निवासी संतोष गुप्ता बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...