भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट अररिया, वरीय संवाददाता

गौ सम्मान अभियान का तीसरा चरण गौ सम्मान आह्वान को लेकर तीसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान को लेकर अररिया मुख्यालय में स्थित बाबाजी कुटी प्रांगण में अभियान से जुड़े सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक सह गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रमुख मनोज सोनी ने कहा कि संपूर्ण भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे,गौ हत्या पूरी तरह समाप्त हो, गाय को राष्ट्र माता अथवा राष्ट्रीय आराध्य का संवैधानिक पद प्रदान कर राष्ट्रीय सम्मान दिया जाए। गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय के साथ गोचर बोर्ड बने, चारा सुरक्षा नीति तय हो। कहा कि गौ आधारित कृषि सुनिश्चित को लेकर भारत के समस्त साधु संतों ...