Bhagalpur News: अररिया: गुम और चोरी के 41 मोबाइल बरामद, 25 लोगों को लौटी खुशियां
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। अररिया पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। फारबिसगंज एसडीपीओ राज किशोर कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 41 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से 25 वास्तविक मोबाइल धारकों की पहचान कर मंगलवार को उन्हें उनके मोबाइल सौंप दिए गए। शेष मोबाइल फोन के वास्तविक धारकों की पहचान कर उन्हें वापस करने की प्रक्रिया जारी है। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। किसी को अपना जरूरी मोबाइल मिलने की खुशी थी, तो किसी के लिए यह पुलिस प्रशासन पर भरोसा और मजबूत होने का अवसर था। इधर मंगलवार को स्थानीय अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.