भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट शनिवार की दोपहर रानीगंज थाना क्षेत्र के परिहारि पंचायत के वार्ड छह में पड़ोस के घरों पर गिट्टी, पत्थर फेंक रहे बच्चों को समझाने जा रहे एक 50 वर्षीय अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई । गोली मारने वाला आरोपी गिट्टी-पत्थर फेंक रहे इसी बच्चे का परिजन बताया गया है। मृतक गजेंद्र यादव परिहारी पंचायत के वार्ड छह का ही रहने वाला था। हत्या का तत्कालीन कारण भले ही बच्चों द्वारा ईंट-पत्थर फेंकने का विरोध करना हो लेकिन वर्षों से दोनो परिवार के बीच विवाद चल रहा था। घटना को लेकर मृतक की बेटी कंचन ने बताया कि शनिवार की सुबह से ही उनके घर पर पड़ोस के कुछ बच्चे गिट्टी, पत्थर फेंक रहे थे। यह भी पढ़ें- Araria News: गिट्टी-पत्थर फेंकने का विरोध किया तो अधेड़ की गोली मारकर हत्या जब मैने इसकी जान...