Bhagalpur News: अररिया: करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए निजी बैंक संचालक व कर्मी
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: रानीगंज, अररिया से पवन कुमार रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज-फारबिसगंज मुख्य मार्ग पर पिछले चार पांच वर्षों से संचालित एक निजी बैंक द्वारा रानीगंज और भरगामा क्षेत्र के सैकड़ों ग्राहकों से करोड़ों रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में पीड़ित ग्राहक एकजुट होकर रानीगंज थाना शिकायत करने पहुंचे थे। इन पीड़ित ग्राहकों का आरोप था कि बैंक संचालकों ने वर्षों तक लोगों का भरोसा जीतकर करोड़ों रुपये जमा कराए और फिर बैंक में ताला लगाकर फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि आम लोगों के साथ-साथ छोटे व्यवसायियों, मजदूरों और ग्रामीणों ने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी निवेश की थी। कई लोगों ने एजेंटों के माध्यम से नियमित रूप से राशि जमा कराई थी। पिछले करीब छह महीनों से बैंक कार्यालय बंद पड़ा है और बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.