भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: भरगामा। निज संवाददाता सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ तस्वीर और पोस्ट साझा करना एक युवक को महंगा पड़ गया । वायरल पोस्ट की सत्यता पुष्टि होने के बाद भरगामा पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । युवक के पास से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार व कारतूस जब्त कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर बिषहरिया पंचायत अंतर्गत छरापट्टी गांव निवासी मो. सिकंदर के पुत्र मो सफदर के रूप में हुई है। इस संबंध में भरगामा के थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी द्वारा कट्टा लहराते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। एसपी के निर्देश पर वीडियो की सत्यत...