भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज-सरसी एसएच 77 पर बड़हरा चौक के समीप सोमवार की देर रात को ऑटो-ट्रैक्टर की टक्कर में 35 वर्षीया एक महिला की मौत हो गयी। जबकि इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी रामचंद्र मेहता की 35 साल की पत्नी ललिता देवी रूप में की गई। वहीं घायलों में रघुनाथपुर पंचायत के बिमला देवी उम्र 32, गीता देवी उम्र 35 वर्ष और थाना पलासी निवासी धीरज कुमार साह उम्र 30 वर्ष शामिल हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार रघुनाथपुर निवासी तीनों महिला गंगा स्नान करने भागलपुर के महादेव घाट गई थी। सोमवार की देर रात को गंगा स्नान कर ऑटो से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान रानीगंज-सरसी मार्ग पर बड़हरा चौक के समीप पहले...