Bhagalpur News: अररिया: ऑटो चालक का गला रेतने का प्रयास, हल्ला करने पर बची जान
भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज से फुलैन्द्र की रिपोर्ट फारबिसगंज में एक बार फिर गला रेतने की कोशिश की घटना से लोगों में दहशत फैल गई है। शुक्रवार की रात एमपीएस से आगे ग्राउंड के पास ऑटो लगाकर शौच कर रहे चालक पर पीछे से चाकू से हमला कर उसका गला काटने का प्रयास किया गया। घायल स्थानीय मटियारी वार्ड संख्या दो निवासी लक्ष्मी पासवान का पुत्र राजीव पासवान है। हल्ला करने और आसपास के लोगों के जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ राजीव को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल के भाई संतोष पासवान ने बताया कि राजीव ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार की रात वह ऑटो लगाकर शौच के लिए बैठा था। इसी दौरान पीछे से पहुंचे किसी व्यक्ति ने चाकू से उसकी गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.