भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट अररिया। एक संवाददाताअररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग स्थित अररिया कॉलेज के समीप ऑटो असंतुलित होकर पलट जाने से ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी ऑटो चालक का इलाज किया जा रहा है। जख्मी ऑटो चालक शहर के बस स्टैंड निवासी सूरज कुमार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...